‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह के एक्शन लोगो के बीच चर्चा में

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर बढ़ी उत्सुकता

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर 2: द रिवेंज” का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन सीन, पावरफुल डायलॉग और बड़ी स्टारकास्ट की झलक देखने को मिलती है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और ट्रेलर आने के बाद उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है। खास बात यह है कि इस बार दर्शकों का ध्यान सिर्फ फिल्म के एक्शन पर ही नहीं, बल्कि ट्रेलर में बज रहे बैकग्राउंड गाने पर भी गया है।

स्टारकास्ट और कहानी की झलक

ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ अभिनेता आर माधवन और अक्षय खन्ना भी नजर आते हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि रहमान नाम के एक डकैत की मौत के बाद पाकिस्तान में सत्ता को लेकर बड़ा संघर्ष शुरू हो जाता है। इसी दौरान हमजा नाम का एक नया किरदार सामने आता है, जो रहमान की जगह हासिल करना चाहता है। इस सत्ता की लड़ाई में कई साजिशें, संघर्ष और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में राजनीति, ताकत और बदले की कहानी को दिखाया गया है।

‘आरी आरी’ गाने ने खींचा दर्शकों का ध्यान

फिल्म के ट्रेलर में एक्शन सीन के दौरान बैकग्राउंड में “आरी आरी” गाना सुनाई देता है। यह गाना सुनते ही कई दर्शकों को लगा कि उन्होंने इसे पहले भी कहीं सुना है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर चर्चा तेज हो गई। दरअसल, “आरी आरी” एक पुराना पंजाबी पार्टी सॉन्ग है, जिसे संगीतकार तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया था।

रिमिक्स वर्जन हो रहा वायरल

फिल्म “धुरंधर 2: द रिवेंज” में इस गाने का नया रिमिक्स वर्जन इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर के साथ ही यह गाना भी तेजी से वायरल होने लगा है। फैंस को रणवीर सिंह का एक्शन और गाने का नया अंदाज दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं। अब दर्शक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article