झारखंड होमगार्ड के 1200 जवानों की ट्रेनिंग 10 अक्टूबर से

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड होमगार्ड के (Jharkhand Home Guard) 1200 जवानों की ट्रेनिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ट्रेनिंग छह नवंबर तक चलेगी।

इसमें रांची, लातेहार, गुमला, रामगढ़, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा जिले के 202 पुरुष और 198 महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग (Female Home Guard Training ) धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में (Central Taining Institute) होगी।

पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग दुमका में होगी

इसके अलावा खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, गिरिडीह व साहिबगंज के 400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में होगी।

इसी तरह रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़,चतरा, कोडरमा, धनबाद व बोकारो के 400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग दुमका (Male Home Gard Training) में होगी।

Share This Article