भारी बारिश के कारण गिरा पेड़, दबने से एक की मौत

इसमें राहुल तुरी (25) की मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई सुधीर तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लोहरदगा के रहने वाले हैं

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tree Fell Due to Heavy Rain: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी गांव के निकट सोमवार की शाम चंदवा- चतरा मार्ग (Chandwa-Chatra Road) पर बाइक सवार दो भाइयों पर एक विशाल पेड़ गिर गया।

इसमें राहुल तुरी (25) की मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई सुधीर तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लोहरदगा के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई बाइक पर सवार होकर बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक कुजरी गांव के पास एक बड़ा सा पेड़ बाइक पर गिर गया।

1 घंटे से अधिक सड़क पर यातायात बाधित रही

जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया।

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधीर को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

इधर लातेहार जिला मुख्यालय (Latehar District Headquarters) में भी सोमवार की देर शाम एक विशाल पेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर भारी बारिश के कारण गिर गया था। इस कारण 1 घंटे से अधिक सड़क पर यातायात बाधित रही।

Share This Article