Homeझारखंडरांची में माहौल ख़राब करने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने मंदिर में...

रांची में माहौल ख़राब करने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, प्रतिमा खंडित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi News) में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने (Antisocial Elements) मंदिर को निशाना बनाया।

यह वारदात डेली मार्केट (Daily Market) थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली में हुई है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना से लोग गुस्से में हैं।

प्रतिमा को खंडित करने की कड़े शब्दों में निंदा की

क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी बुधवार सुबह हुई। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। अशांति की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रणमें है।

कोतवाली DSP, City DSP ,थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया है। हिंदू नेता भैरव सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने देव प्रतिमा को खंडित करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे SSP किशोर कौशल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज  CCTV Footage) देखे जा रहे हैं। एक आरोपित को पकड़ लिया गया है।

वह मानसिक रोगी बताया गया है। दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब 2000 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

युवकों की मौत हो गयी थी

उल्लेखनीय है कि राजधानी में 10 जून को BJP की निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा के (Nupur Sharma) बयान को लेकर हुए प्रदर्शन और हिंसा के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज और गोली चलानी पड़ी थी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...