Latest Newsझारखंडट्रंप ने दिया इशारा, स्वीकार कर सकते हैं बाइडेन से हार

ट्रंप ने दिया इशारा, स्वीकार कर सकते हैं बाइडेन से हार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह जो बाइडेन से हार स्वीकार कर सकते हैं क्योंकि मीडिया ने जॉर्जिया में भी डेमोक्रेट को विजेता घोषित कर दिया है, जहां पर मतगणना अभी भी जारी थी।

ट्रंप अब तक बाइडेन की जीत से इनकार करते रहे हैं और उन्होंने तो कुछ नतीजों को अदालतों में चुनौती देने की कसम भी खाई है। लेकिन शुक्रवार को कोरोनावायरस पर आधारित ब्रीफिंग के दौरान कहा, भविष्य में जो होगा, कोई नहीं जानता, कि कौनसा प्रशासन होगा। यह तो समय भी बताएगा।

20 जनवरी को किसी और प्रशासन के बारे में बोलने का उनका पहला मौका था। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं कि आखिरकार वह हार कैसे स्वीकार करेंगे। ट्रंप के एक अज्ञात वरिष्ठ सहयोगी ने एनबीसी से कहा है कि ऐसी संभावना है कि ट्रंप चुनाव के फैसले को स्वीकार कर सकते हैं।

देश में कोविड-19 के कहर और इसकी दूसरी लहर के बीच ट्रंप ने कहा कि वह देशव्यापी लॉकडाउन लागू नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, हम लॉकडाउन में नहीं जाएंगे। यह प्रशासन लॉकडाउन में नहीं जाएगा। भविष्य में क्या होगा, कौन सा प्रशासन होगा, यह समय बताएगा।

हालांकि मतगणना अभी भी जारी है और परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए गए हैं, मीडिया ने बाइडेन को उनके अनुमानों के आधार पर विजेता का ताज पहनाया है और इस आधार पर बाइडेन और डेमोक्रेट ने मांग की है कि उन्हें अधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुने जाने का दर्जा दिया जाना चाहिए।

मीडिया के अनुसार, बाइडेन को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट और ट्रम्प को 232 मिले हैं, जबकि जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जरूरत होती है।

बाइडेन ट्रांजिशन टीम के प्रवक्ता जेन पसाकी ने एक ब्रीफिंग के दौरान शिकायत की कि वे लोग कोविड को लेकर चल रहे कामों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि शासन करने की तैयारी के लिए यह जरूरी है।

कानूनी रूप से चुने गए राष्ट्रपति को कार्यालय में स्थानांतरित होने और ब्रीफिंग तक पहुंचने की आधिकारिक सुविधाएं दी जानी चाहिए। लेकिन सामान्य सेवा प्रशासन के प्रमुख एमिली मर्फी इसके लिए चुनाव परिणामों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राज्यों के पास आधिकारिक तौर से परिणाम घोषित करने के लिए 14 दिसंबर तक का समय है।

ट्रंप बिना सबूतों के चुनावों में धांधली होने की बात कह रहे हैं जबकि देश भर के चुनाव अधिकारियों ने ऐसी संभावना से साफ इनकार किया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...