रांची में रिटायर्ड रेंजर के घर डकैती मामले में दो गिरफ्तार

ग्रामीण SP ने गुरुवार को बताया कि टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में बीते पांच अप्रैल को रिटायर रेंजर के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: टाटीसिलवे थाना (Tatisilwai Police Station) पुलिस ने रिटायर्ड रेंजर (Retired Ranger) रूप नारायण प्रसाद के घर हुई डकैती मामले में दो डकैत को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार डकैतों में चतरा जिले के हंटरगंज थाना (Hunterganj Police Station) निवासी राजा कुरैशी उर्फ सरफराज और बिहार के गया जिले के गुरारु थाना निवासी सोनू कुमार उर्फ विकास शामिल है।

दोनों की गिरफ्तारी (Arrest) उनके आवास से की गयी है।

इनके पास से डकैती का 25 हजार 800 रुपये नकद,दो मोबाईल, एक ऑटो, एक सोने का चेन बरामद किया गया है।

10 से 12 की संख्या में डकैतों ने घटना को दिया अंजाम

ग्रामीण SP ने गुरुवार को बताया कि टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में बीते 5 अप्रैल को रिटायर रेंजर के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना को 10 से 12 की संख्या में आए डकैतों ने अंजाम दिया था।

इस दौरान डकैतों ने रेंजर के घर से 20 लाख रुपये और सोना चांदी का जेवरात लूट लिया था।

मामले में अनुसंधान के क्रम में बीते 23 अप्रैल को 10 डकैतों को गिरफ्तार किया गया था।

साथ ही 3 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्टल, 5 गोली, 24 लाख 57 हजार 500 नगद, मोबाइल फोन सोने के जेवरात और कार बरामद किया गया था।

Share This Article