Homeझारखंडझारखंड में नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाला भाई सहित दो गिरफ्तार

झारखंड में नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाला भाई सहित दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो सासन टोली गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।

घटना रविवार की रात करीब 8:30 बजे की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने घाघरा थाने में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सासन के एक गांव में रात छठी एवं समधी मिलन कार्यक्रम का आयोजन था।

खाना खाने के उपरांत दो ममेरी एवं फुफेरी बहन शौच के लिए घर से बाहर निकलीं। पहले से घात लगाए गांव के ही विकास उरांव एवं दीपक लोहरा ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और घसीट कर ले जाने लगे।

ममेरी बहन किसी प्रकार उनके चंगुल से भाग निकली एवं आकर परिजनों को इसकी सूचना दी।

दोनों आरोपितों ने नाबालिग लड़की को उठाकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले गए।

बताया गया कि विकास उरांव ने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। दीपक उरांव भी दुष्कर्म करना चाह रहा था लेकिन लड़की उनके चंगुल से भाग निकली और घर आकर परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिजनों ने रात में ही घाघरा थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से दोनों आरोपितों को रात में ही धर दबोचा।

पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों संबंधित कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच करवाई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...