
Road Accident Near Mandro Petrol Pump: गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडरो पेट्रोल पंप (Mandro Petrol Pump) के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों Bike चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत देवरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक बाइक चालक तीसरी की दिशा से आ रहा था, जबकि दूसरा विपरीत दिशा से मंडरो की ओर जा रहा था। इसी बीच Petrol Pump के पास दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों अभी पता नहीं लगा है ।
