Homeझारखंडझारखंड में 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा के दो कमांडर...

झारखंड में 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा के दो कमांडर ढेर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के DGP नीरज सिन्हा और IG अभियान एवी होमकर के नेतृत्व में झारखंड में भाकपा (माओवादी) संगठन के खिलाफ रणनीति के तहत लगातार प्रहार किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को सूचना मिली कि सरायकेला, चाईबासा और खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाके में एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल की अगुवाई में नक्सलियों का जमावड़ा है, जो बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

ये इलाका ट्राई जंक्शन (Tri Junction) के रूप में जाना जाता है। नक्सलियों के नापाक इरादे को असफल करने की योजना से अभियान के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

नक्सलियों का एक बड़ा कैम्प भी ध्वस्त कर दिया गया

IG अभियान एवी होमकर ने Police मुख्यालय में शुक्रवार को बताया कि कोबरा-209, झारखंड जगुआर, सरायकेला और चाईबासा पुलिस के साथ CRPF का संयुक्त दल कुचाई थाना के बारूदा के घोर जंगली क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए आगे बढ़ रही थी।

तभी अचानक नक्सलियों ने Police बल को लक्षित कर ताबड़तोड़ गोली-बारी शुरू कर दी। अभियान दल ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोली-बारी पर जवाबी कार्रवाई की। पुलिसबल को भारी पड़ता देख नक्सली भीषण जंगली क्षेत्र का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मुठभेड़ के बाद उक्त इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पुरुष और एक महिला माओवादी का शव अत्याधुनिक हथियार के साथ बरामद हुआ। इस संयुक्त अभियान में नक्सलियों का एक बड़ा कैम्प भी ध्वस्त कर दिया गया।

IG ने बताया कि अत्याधुनिक हथियार और गोली का जखीरा की बरामदगी के साथ कई नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है। शुरुआती जांच-पड़ताल में मारे गये दोनों नक्सलियों की पहचान अनल दा दस्ते के सेक्शन कमाण्डर काली मुण्डा और रिला माला उर्फ संथाली के रूप में हुई।

इस तलाशी अभियान में एक एसएलआर, पांच मैगजीन, वायरलेश सेट एक एवं अन्य दैनिक उपयोग के समान बरामद हुआ है, जिसके सत्यापन की कार्रवाई चल रही है।

Jharkhand Police के लिए बहुत बड़ी सफलता है

उन्होंने बताया कि ट्राई जंक्शन (Tri Junction ) पर मिली इस बड़ी सफलता से नक्सलियों की कमर टूट गयी है।

अनल दा की टीम माओवादी का एक सशक्त दस्ता के रूप में जाना जाता है, जो लगातार कई वर्षो से Police बल एवं आम लोगों को क्षति पहुंचा रहा था।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की ओर से पहली बार इस दस्ते को काफी नुकसान पहुंचाया है। यह Jharkhand Police के लिए बहुत बड़ी सफलता है।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को गढ़वा Police की ओर से पांच लाख के इनामी भाकपा (माओवादी) सब जोनल कमाण्डर रविन्द्र मेहता को गिरफ्तार (Arrest) किया था।

साथ ही चतरा पुलिस की ओर से TPS उग्रवादी जोनल कमाण्डर भैरव गंझू को अत्याधुनिक अमेरिकन राइफल पुलिस (American Rifle Police) से लूटे गये इंसास राइफल एवं गोली के जखीरे के साथ पकड़ा गया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...