जमशेदपुर में H3N2 के दो संक्रमित मरीज मिले

16 मार्च से लेकर अब तक राज्य में इनफ्लुएंजा के कुल नौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें इनफ्लुएंजा A H3N2 के 7 जबकि इनफ्लुएंजा B विक्टोरिया के 2 मरीज मिले हैं

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले (Jamshedpur District) में इन्फ्लूएंजा (Influenza) के दो संक्रमित मरीज (Infected Patients) मिले हैं।

एक मरीज में इन्फ्लूएंजा B विक्टोरिया (Victoria) जबकि दूसरे में इन्फ्लूएंजा A H3N2 की पुष्टि हुई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

जमशेदपुर में H3N2 के दो संक्रमित मरीज मिले- Two infected patients of H3N2 found in Jamshedpur

पांच वर्षीय बच्चे में इनफ्लुएंजा की पुष्टि हुई

बताया जाता है कि TMH जमशेदपुर में भर्ती 16 वर्षीय युवक और पांच वर्षीय बच्चे में Influenza की पुष्टि हुई। दोनों में हल्के लक्षण हैं, जिनका इलाज TMH में किया जा रहा है।

जमशेदपुर में H3N2 के दो संक्रमित मरीज मिले- Two infected patients of H3N2 found in Jamshedpur

इनफ्लुएंजा B विक्टोरिया के 2 मरीज मिले

16 मार्च से लेकर अब तक राज्य में इनफ्लुएंजा के कुल नौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें इनफ्लुएंजा A H3N2 के 7 जबकि इनफ्लुएंजा B विक्टोरिया के 2 मरीज मिले हैं।

इनमें सात मरीज स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल दो मरीजों का इलाज चल रहा है। इनफ्लुएंजा A, B से ज्यादा खतरनाक है।

TAGGED:
Share This Article