Latest Newsझारखंडलातेहार में मनरेगा का कुआं धसने से दो मजदूर घायल

लातेहार में मनरेगा का कुआं धसने से दो मजदूर घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार:  जिले के मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव में बुधवार को मनरेगा योजना से निर्माणाधीन कुआं धंस गया, जिससे कुआं  निर्माण में मजदूरी कर रही दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं अन्य मजदूर बाल बाल बच गए। घायल मजदूरों में  सविता देवी और शर्मिला कुमारी शामिल हैं।

दोनों बंदुआ गांव के ही निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिलेश्वर उरांव के कूप निर्माण कार्य में बुधवार को 11 मजदूर काम कर रहे थे।

पांच पुरुष मजदूर कुएं की खुदाई का कार्य कर रहे थे । जबकि 6 महिला मजदूर खोदी गई मिट्टी को कुएं से बाहर निकालने के काम में लगी थी।

इसी दौरान अचानक कुए से बाहर निकलने के लिए बनाए गए रास्ते का मिट्टी अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमें शर्मिला कुमारी और सविता देवी मिट्टी में दब गई।

वहां काम कर रहे मजदूरों ने काफी मेहनत से दोनों को किसी प्रकार मिट्टी से बाहर निकाला और इसकी तत्काल सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी और थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ घटना पर एंबुलेंस के साथ पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल  इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

वहीं घटना की जानकारी वहां काम कर रहे हैं अन्य मजदूरों से ली।

काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि दोनों महिला मजदूर मिट्टी लेकर कुएं से बाहर निकल रहे थे इसी दौरान अचानक मिट्टी का चाल धसने से दोनों मिट्टी में दब गई।

अचानक हुई घटना से सभी लोग डर गए थे। घटना में शर्मिला कुमारी का जबड़ा टूट गया है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...