Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक (Chatakpur Milan Chowk) से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो नाबालिग बहनों (Minor Sisters) को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया है।
दोनों बच्चियां फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में हैं और उनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चियों के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

दुकान जाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं
जानकारी के अनुसार, गोकुल धाम मिलन चौक निवासी सुजीत शर्मा की बेटियां संध्या कुमारी (16 वर्ष) और अर्चना कुमारी (12 वर्ष) 8 फरवरी की शाम घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं।
देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटीं, तो परिजन चिंतित हो गए और आसपास अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
थाने में दी गई सूचना
काफी तलाश के बाद परिजनों ने रातू थाना पहुंचकर बच्चियों के लापता होने की सूचना दी।
मामला नाबालिग बच्चियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज से मिली मदद
पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसी दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर संभावित स्थानों पर तलाशी तेज की गई।
रेलवे स्टेशन से हुई बरामदगी
मंगलवार को Police ने दोनों नाबालिग बहनों को रांची रेलवे स्टेशन परिसर से सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चियां शारीरिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे घर से क्यों निकलीं और स्टेशन तक कैसे पहुंचीं।
जांच जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।




