रांची के दो तस्कर उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार, 80 लाख की अफीम बरामद

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली की शाही थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) लखनऊ की संयुक्त टीम (Combined Team)ने दो अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्करों (Opium Smugglers) को गिरफ्तार किया है।

आरोपित यह अफीम उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे। उनके कब्जे से चार-चार किलो अफीम बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) कीमत 80 लाख बताई जा रही है।

 

अफीम नेपाल के लोगों से खरीद कर

शाही थाना पुलिस और लखनऊ STF की टीम ने रविवार को नगर पंचायत शाही तिराहे से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों पिता-पुत्र हैं।

आरोपितों में रांची जनपद के मोहल्ला सहदेव नगर शिव मंदिर (Shiva Temple) के पास निवासी मुकेश चौरसिया उर्फ मंटू और प्रियांशु चौरसिया शामिल हैं।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि अफीम नेपाल के लोगों से खरीद कर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते से उत्तराखंड में ग्राहकों की बेचने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दोनों पकड़े गए।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) की धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। उन्हों जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article