Latest Newsबिहारट्रेन की चपेट में आकर दो किशोरों की गई जान, कान में...

ट्रेन की चपेट में आकर दो किशोरों की गई जान, कान में ईयर फोन लगा…

spot_img
spot_img
spot_img

Hit By Train In Katihar : बुधवार को बिहार के कटिहार जिले से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, यहां ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की जान चली गई। बताया जाता है कि दोनों कान में ईयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं पड़ी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

उनकी डेड बॉडी चार हिस्सों में बंट गई। घटना जिले के बरारी थाना क्षेत्र की है। काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी ढाला के पास घटना हुई। मृतकों की पहचान पश्चिम बारी नगर नीचा टोला के मो. सरफराज और मो. शाहिद के रूप में हुई है।

नहीं हो सका डेड बॉडी का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक परिजन शव को उठाकर साथ लेते चले गए, जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कह कि यह मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का है, लेकिन बरारी थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक ग्रामीण शव को उठा कर अपने साथ लेते चले गए।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...