राजौरी के नरला गांव में हुए मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी शहीद

बुधवार को उपचार के दौरान पुलिस के एसपीओ ने दम तोड़ दिया। बाकी जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है। इस तरह मुठभेड़ में दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राजौरी: राजौरी जिले के नरला गांव में मंगलवार शाम से जारी मुठभेड़ में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया है, जिससे क्षेत्र में छिपे दोनों आतंकवादी मारे गए हैं। इस दौरान घायल पुलिस SPO ने बुधवार को अस्पताल में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया है। इससे पहले मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान बलिदान हो गया था।

12 सितंबर को भारी गोलीबारी

जम्मू के पीआरओ (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस 7 सितंबर से दो आतंकवादियों पर नज़र रख रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को भारी गोलीबारी में जिले के नारला इलाके में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण मौसम और इलाके के बावजूद आज दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराया गया है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण जंगी भंडार जब्त कर लिए हैं। मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया था और चार अन्य जवान घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल भेजा गया था।

दो सुरक्षाकर्मी शहीद

घायल जवानों में से एक पुलिस का SPO भी था। बुधवार को उपचार के दौरान पुलिस के एसपीओ ने दम तोड़ दिया। बाकी जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है। इस तरह मुठभेड़ में दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

Share This Article