Latest Newsझारखंडचतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ में मारे गए दो ग्रामीण, दस लाख...

चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ में मारे गए दो ग्रामीण, दस लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर ढेर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: चतरा जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में झारखंड-बिहार पुलिस की संयुक्त टीम को शनिवार देर रात एक बड़ी सफलता मिली है।

दोनों राज्यों की पुलिस, एसटीएफ और कोबरा बटालियन ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी का जोनल कमांडर आलोक मार गिराया गया।

इस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों की गोलीबारी में दो ग्रामीण भी मारे गए हैं।

नक्सली जोनल कमांडर आलोक चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का रहने वाला था और उसके खिलाफ चतरा और बिहार के गया तथा औरंगाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की।

इस पर नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में जोनल कमांडर आलोक मारा गया। नक्सलियों की गोलीबारी में दो ग्रामीणों को भी गोली लगने की खबर है।

पुलिस ने नक्सली आलोक शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने आसपास के इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली जोनल कमांडर आलोक पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सली की गोली से मारे गये ग्रामीणों की पहचान नदरपुर पंचायत के मुखिया देवर वीरेंद्र यादव के रूप में की गयी है, जबकि अभी एक ग्रामीण की अभी पहचान नहीं हुई है।

शनिवार को चतरा जिले में नक्सलियों ने छठ घाट पर फायरिंग कर अर्घ्य देने के दौरान एक कोयला कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद पुलिस महानिदेशक एमवी राव चतरा पहुंचे थे और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...