फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, जम्मू-कश्मीर के सीएम ने की हमले की पुष्टि

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पुष्टि की कि उनके पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने का हमला हुआ, लेकिन क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने उन्हें बचा लिया।

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले में उनके पिता बाल-बाल बच गए।
सीएम उमर अब्दुल्ला हमले के समय दिल्ली में थे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा है कि हालात बुरे हो सकते थे, लेकिन क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तेजी से काम किया और हमलावर को समय रहते काबू में कर लिया।

उन्होंने लिखा, “अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। अभी डिटेल्स साफ नहीं हैं, लेकिन पता चला है कि लोडेड पिस्टल वाला एक आदमी प्वाइंट ब्लैंक रेंज में आकर गोली चलाने में कामयाब रहा। यह सिर्फ क्लोज प्रोटेक्शन टीम थी, जिसने गोली को रोक दिया और हत्या की कोशिश नाकाम हो गई।” उन्होंने कहा कि इस समय घटना की पूरी जानकारी साफ नहीं है लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल नजदीक तक पहुंच गया और उसने गोली चला दी। सिर्फ नजदीकी सुरक्षा टीम की वजह से गोली का रुख बदल गया। इससे हत्या की कोशिश नाकाम हो गयी। फिलहाल जवाबों से ज्यादा सवाल हैं।

Share This Article