सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा दे रहे सुरक्षाकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया। संजय सेठ ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से बात किया और पूरी समस्या से अवगत कराया। श्री सेठ ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। गौरतलब है कि 15 वर्षों से भी अधिक समय से सीआइपी, कांके में सेवा दे रहे 150 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।