
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को अपने हेहल स्थित आवास पर जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। श्री सेठ ने तन्मयता से अपने आवास पर पहुंचनेवाले हर व्यक्ति की बात सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। श्री सेठ ने इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि जनता की समस्याएं सुलझाना उनका पहला कर्तव्य है और अपनी पूरी राजनीति वे इसी सोच से परिचालित करते रहे हैं। श्री सेठ का आश्वासन मिलने के बाद उनके आवास पर आए लोग खुश दिखे और उनके प्रति आभार प्रकट कर गए।
