टाटा-रांची रोड में अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, महिला समेत चार घायल

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजपथ 33 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें की एक अज्ञात वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अज्ञात वाहन फरार

घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार होने में सफल रहा। घायलों में चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

Share This Article