HomeUncategorizedयूक्रेन से तुरंत बाहर निकलें अमेरिकी नागरिक, युद्ध हुआ तो बहुत विध्वंसक...

यूक्रेन से तुरंत बाहर निकलें अमेरिकी नागरिक, युद्ध हुआ तो बहुत विध्वंसक होगा: Biden

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े और निर्माण कार्यों के चलते लगातार तनाव बढ़ रहा है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से तुरंत वहां से निकल आने की अपील की है।

यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कदम और आगे जाते हुए अमेरिका और रूस के बीच संभावित युद्ध की तुलना विश्व युद्ध से की है।

एक इंटरव्यू में जो बाइडेन ने कहा अमेरिकी नागरिकों को अब निकल जाना चाहिए। हम दुनिया की सबसे बड़ी सेना का सामना कर रहे हैं।

यहां हालात बेहद अलग हैं और चीजें एकदम से बदल सकती हैं। जो बाइडेन ने कहा वह यूक्रेन में अमेरिकी सेना नहीं भेजना चाहते।

उन्होंने कहा विश्व युद्ध होगा जब अमेरिकी और रूसी एक दूसरे पर गोली बरसाना शुरू कर देंगे। हम एक अलग ही दुनिया में हैं।

बाइडेन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रूस ने अपनी सेनाओं को बेलारूस में सैन्य अभ्यास के लिए भेजा है।

अमेरिका के अलावा नाटो ने भी यूक्रेन को लेकर चेतावनी जारी की है। नाटो संगठन ने कहा कि रूस ने मिसाइलों और भारी हथियारों की तैनाती यूक्रेन सीमा पर की है।

यह यूरोप के लिए बेहद खतरनाक क्षण होगा। सोवियत संघ के विघटन के बाद पहली बार ऐसे हालात पैदा हुए हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा रूस को हमारी एकता को कम करने नहीं आंकना चाहिए।

इस बीच किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने के लिए बेलारूस और अमेरिका की सेनाओं के प्रमुखों ने फोन पर बात की है।

वहीं, रूस ने अमेरिका और नाटो देशों के कयासों को खारिज करते हुए कहा है कि हम यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे।

मॉस्को ने मांग की है कि नाटो यह गारंटी दे कि वे पूर्वी यूरोप से अपनी सेनाओं को हटा लेंगे। इसके अलावा पूर्व में सोवियत संघ का हिस्सा रहे किसी भी देश को नाटो में शामिल नहीं करेंगे।

यूक्रेन की सीमा पर रूस ने 1 लाख सैनिकों की तैनाती कर रखी है। हालांकि वह लगातार यह भी कह रहा है कि उसका यूक्रेन पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...