Homeबिहारबिहार में CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी पुल से नीचे...

बिहार में CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी पुल से नीचे गिरी, 4 घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमुई: Bihar के जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार जवान घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, CRPF की 215 बटालियन के कई जवान एक वाहन पर सवार होकरजमुई मलयपुर पुलिस लाइन से चकाई जा रहे थे।

इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन (Unknown Vehicle) के क्रास करते समय चालक का नियंत्रण (Control) वाहन से हट गया और गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी।

बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर

इस दुर्घटना (Accident) में वाहन में सवार 4 जवान घायल हो गए। इसके बाद घायल चारों जवानों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल (Jamui Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया।

जहां दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर कर दिया।

घायल जवानों में सिटी यलमो, अनिश सिंह, संतोष यादव और सुबू राज शामिल हैं।

बताया जाता है कि किसी जवान को छोड़ने के लिए जमुई मलयपुर पुलिस लाइन (Police Line) से सभी लोग चकाई जा रहे थे।

घटना की जानकारी के बाद सदर SDPO डॉ राकेश कुमार सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल पूछा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...