Latest Newsझारखंडबाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में फैसला 1 सितंबर को

बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में फैसला 1 सितंबर को

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाजपा विधायक दल (BJP Legislature Party) के नेता बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में मंगलवार को स्पीकर के न्यायाधिकरण में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद स्पीकर ने अगली सुनवाई की तारीख एक सितंबर मुकर्रर की है। इससे पहले 17 मई को मामले में सुनवाई हुई थी।

उल्लेखनीय है कि बाबूलाल मरांडी झाविमो के सिंबल पर 2019 में विधानसभा चुनाव जीते थे। चुनाव के बाद वे BJP में शामिल हो गये थे। मरांडी का दावा है कि उन्होंने झाविमो का विलय BJP में नियमानुसार किया है। झाविमो में BJP के विलय को निर्वाचन आयोग की मंजूरी भी मिल चुकी है।

सुनवाई के लिए आठ बिंदु निर्धारित किये गये थे

वहीं, संविधान (Constitution) की दसवीं अनुसूची के तहत बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चार मामले स्पीकर के न्यायाधिकरण में दर्ज कराए गए थे। ये शिकायतें पूर्व MLA राजकुमार यादव, बंधु तिर्की और विधायक भूषण तिर्की, दीपिका पांडे सिंह और प्रदीप यादव ने दर्ज कराई थी। इन मामलों में लंबी सुनवाई के बाद स्पीकर ने नौ मई को बाबूलाल की ओर से प्रारंभिक आपत्ति को खारिज कर संवैधानिक बिंदुओं पर चर्चा शुरू की थी। सुनवाई के लिए आठ बिंदु निर्धारित किये गये थे।

दलबदल मामले में एक ही तरह के सात मामले

बाबूलाल मरांडी के अधिवक्ता ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें संवैधानिक प्रावधानों को रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने न्यायाधिकरण के समक्ष बार-बार प्रोपोज्ड इश्यू और साक्ष्य को रखने की मांग की।

संवैधानिक प्रावधानों के तहत 10 वीं अनुसूची में दिए गए संवैधानिक अवधारणाओं पर भी प्रतिवादी को पक्ष नहीं रखने दिया गया। दलबदल मामले में एक ही तरह के सात मामले हैं लेकिन सिर्फ बाबूलाल मरांडी के मामले पर तेजी है जबकि प्रदीप यादव और बंधू तिर्की के मामले पर कुछ नहीं हो रहा है। यह आधा और अपूर्ण सुनवाई के आधार पर फैसले देने की तयारी न्यायोचित नहीं है।

न्यायाधिकरण (Tribunal) ने सभी बिन्दुओं को सुनने के बाद बाबूलाल मरांडी की सदस्यता से जुड़े चार मामले पर आदेश सुरक्षित रख लिया है और कभी भी इसपर अपना निर्णय सुना सकती है। ये चार मामले हैं राजकुमार यादव बनाम बाबूलाल मरांडी, भूषण तिर्की बनाम बाबूलाल मरांडी, दीपिका पाण्डेय सिंह बनाम बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव व बंधू तिर्की बनाम बाबूलाल मरांडी।

spot_img

Latest articles

सरयू राय ने लिखा उप नगर आयुक्त पत्र, लोटस रेसीडेंसी की वैधता की जांच कराने को कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर...

बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया : सरयू राय

बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया पति कदमा में...

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट मामले में दोषी युवक को हाईकोर्ट से जमानत

रांची : रांची से एक अहम कानूनी खबर सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट ने...

ईडी का दूसरा समन भी अनदेखा, धन शोधन केस में फिर पेश नहीं हुई टीना अंबानी

नई दिल्ली : रिलायंस ग्रुप' के अध्यक्ष अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी प्रवर्तन...

खबरें और भी हैं...

सरयू राय ने लिखा उप नगर आयुक्त पत्र, लोटस रेसीडेंसी की वैधता की जांच कराने को कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर...

बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया : सरयू राय

बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया पति कदमा में...

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट मामले में दोषी युवक को हाईकोर्ट से जमानत

रांची : रांची से एक अहम कानूनी खबर सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट ने...