बॉलीवुड के मशहूर निर्माता सलीम अख्तर का निधन

सलीम अख्तर ने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके अलावा सलीम अख्तर ने बाजी, इज्जत और बादल जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया। वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में एक सक्रिय निर्माता के रूप में जाने जाते थे। वह 1980 और 1990 के दशक में बहुत सक्रिय थे।

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Veteran Bollywood producer Salim Akhtar has passed away at 73 in Mumbai.: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार के निधन से फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसक अभी उबर भी नहीं पाए थे कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सलीम अख्तर के निधन से फिल्म उद्योग को फिर एक बड़ा झटका लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार जाने-माने फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार दिनांक 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई लोकप्रिय और यादगार फिल्में बनाईं।

आज भले ही सलीम अख्तर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मोग्राफी में चोरों की बारात, कयामत, लोहा, बटवारा और फूल और अंगारे जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

सलीम अख्तर ने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके अलावा सलीम अख्तर ने बाजी, इज्जत और बादल जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया। वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में एक सक्रिय निर्माता के रूप में जाने जाते थे। वह 1980 और 1990 के दशक में बहुत सक्रिय थे।

उनकी पत्नी शमा अख्तर भी एक फिल्म निर्माता हैं। उनके बेटे का नाम समद अख्तर है। सलीम अख्तर की सुपरहिट फिल्म कयामत में धर्मेंद्र, स्मिता पाटिल, जया प्रदा और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फूल और अंगारे में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, शांतिप्रिया, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारों के साथ काम किया।

Share This Article