HomeझारखंडVIDEO : अमीषा पटेल को रांची सिविल कोर्ट में चेहरे पर से...

VIDEO : अमीषा पटेल को रांची सिविल कोर्ट में चेहरे पर से हटाना पड़ा स्कार्फ, कोर्ट ने 21 जून को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: शनिवार को फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) अमीषा पटेल (Amisha Patel) रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में सशरीर हाजिर हुईं।

मीडिया से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा स्कार्फ से ढक लिया था। कोर्ट में पहुंचे ही उन्हें अपने चेहरे से पर्दा हटाना पड़ा।

जैसे ही अमीषा पटेल कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई तो अदालत ने उन्हें अपने चेहरे से स्कार्फ हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्हें अपना चेहरा कोर्ट में दिखाना पड़ा।

21 जून को फिर होना है हाजिर

बता दें कि Ranchi Civil Court के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला (Judicial Magistrate DN Shukla) के कोर्ट में अमीषा पटेल ने हाजिरी लगाई।

इसके बाद न्यायालय ने उन्हें कंडिशनल बेल दी। 21 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

GADAR-2 को लेकर सुर्खियों में हैं आजकल अमीषा

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया।

इसके बाद कोर्ट की ओर से उन्हें फिर 21 जून को कोर्ट में सशरीर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया।

गौरतलब है कि आजकल अमीषा GADAR-2 को लेकर सुर्खियों में हैं।

कोर्ट ने जारी किया था वारंट

बता दें कि यह मामला साल 2017 का है और अमीषा के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

मामला यह है कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी (Harmu Housing Colony) में एक कार्यक्रम के दौरान लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट (Lovely World Entertainment) के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई थी।

उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला। आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए।

बाउंस कर गया था दिया गया चेक

फिल्म नहीं बनाने और पैसे भी वापस नहीं देने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा से पैसे वापस मांगे थे।

अभिनेत्री की ओर से उन्हें दिया गया चेक बाउंस (Check Bounce) कर गया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत दर्ज की।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

खबरें और भी हैं...

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...