Latest Newsझारखंडझारखंड में गैर आदिवासी युवक से प्रेम करने पर लड़की को पीटने...

झारखंड में गैर आदिवासी युवक से प्रेम करने पर लड़की को पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अंतरजातीय विवाह (interracial marriage) हो या प्रेम करने वाले हर किसी के साथ लोग आज भी भेदभाव और हेय रूप से व्यवहार करते हैं। 21वीं सदी के इस युवक में लोगों के विचारों को बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

जाति, धर्म, समुदाय के नाम न जाने क्या-क्या अत्याचार लोग आज भी करते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के पाकुड़ में एक आदिवासी लड़की को गैर आदिवासी लड़के से प्रेम करना महंगा पड़ा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल ड्रेस पहनी लड़की को एक युवक सुनसान खेत में पीटते हुए दिख रहा है। हैरानी की बात यह वीडियो लड़के का दोस्त ही बना रहा है।

बताया गया है कि युवती पाकुड़ जिले के हाथीमारा के एक स्कूल में पढ़ती है। वहीं, लड़का महेशपुर का रहने वाला है। वीडियो में पता चला है कि लड़का युवती को इस बात को लेकर पीट रहा है कि उसने एक गैर आदिवासी लड़के से प्रेम किया है।

वह कहता सुना जा रहा है कि गैर आदिवासी (non tribal) से प्रेम करने वालों का यही हश्र होगा। हालांकि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। लेकिन कुछ भी इस बारे में बोलने से बच रही है।

पुलिस कप्तान बोले- वीडियो की हो रही जांच

पाकुड़ के पुलिस कप्तान हृदीप पी जनार्धन ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारी को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की सत्यता पता चलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों को है आजादी

गोड्डा कॉलेज सोशियोलॉजी की प्राध्यापक रजनी मुर्मू (Professor Rajni Murmu) ने कहा कि आदिवासी समाज में लड़कियों को सम्मान दिया जाता है। इस समाज में लड़कियों को अपने पसंद का जीवन साथी चुनने का अधिकार होता है। लेकिन अब यहां भी व्यस्था तेजी से बदल रही है। ये उसी विकृति का प्रमाण है।

spot_img

Latest articles

राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...