Homeबिहारबिहार के सारण में महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, जांच...

बिहार के सारण में महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img

पटना: बिहार में बुधवार को एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही गुंडों के एक गिरोह द्वारा छेड़छाड़ और हमला करने का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना मंगलवार को सारण जिले की है। हालांकि पुलिस घटना की तारीख और समय की पुष्टि नहीं कर रही है।

जिला एसपी संतोष कुमार ने कहा कि उनकी जानकारी में एक वीडियो सामने आया है और उन्होंने इसकी तत्काल जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष, जो उसका पति बताया जा रहा है, लगभग पांच से छह लोगों से घिरे हुए हैं, जो लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

वे महिला के गुप्तांगों को भी छूते दिखाई दे रहे हैं। महिला मदद के लिए चिल्लाती है, मगर असामाजिक तत्वों ने यह हरकत रोकने के बजाय उसकी साड़ी उतारने की भी कोशिश शुरू कर दी। इन आवारा गुंडों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की।

यही नहीं, जो गुंडे महिला के साथ अभद्रता कर रहेथे, उन्हीं में से एक व्यक्ति घटनाक्रम का वीडियो भी बना रहा था।

घटना का एक वीडियो शूट करने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सारण पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...