Latest NewsUncategorizedविराट कोहली T20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

विराट कोहली T20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: Indian Cricket Team (भारतीय क्रिकेट टीम) के अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli अब T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

अब तक यह रिकार्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने (Former Cricketer Mahela Jayawardene) के नाम था। जयवर्धने ने 20 विश्व कप में 1016 रन थे। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 16 रन बनाते ही महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया।

इससे पहले विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 रन बनाने के साथ ही T20 विश्वकप में अपने 1000 रन पूरे किये थे।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट 64 रन बनाकर नाबाद रहे। जयवर्धने (Jayawardene) ने T20 World Cup के 31 मैचों में 39.07 के औसत और 134.74 के स्ट्राइक से 1016 रन बनाये थे।

वहीं कोहली ने केवल 25 मैच में ही 83.41 के औसत और 131.71 के स्ट्राइक रेट से 1017 रन बनाये हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन रहा है।

सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट और जयवर्धने (Virat and Jayawardene) के अलावा किस भी बल्लेबाज के 1000 रन से अधिक नहीं हैं।

West Indies के क्रिस गेल 965 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 919 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

T20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

1017 – विराट कोहली (23 पारियां)
1016 – एम जयवर्धने (31 पारियां)
965 – क्रिस गेल (31 पारियां)
921 – रोहित शर्मा (34 पारियां)

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...