
Bollywood News: अभिनेता विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन खबरों का खारिज किया है जिनमें यह दावा किया गया था कि उन्हें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनय करने के लिए एक करोड़ रुपये मिले थे।
सिन्हा ने शुक्रवार को अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक वीडियो साझा कर कहा कि ऐसे कई पोस्ट हैं जिनमें फिल्म के अभिनेताओं को दी गई रकम का जिक्र है जिसमें उनका नाम भी शामिल है।

