Latest NewsUncategorizedहमने CSK के खिलाफ 15-20 रन कम बनाए : विराट कोहली

हमने CSK के खिलाफ 15-20 रन कम बनाए : विराट कोहली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

शारजाह: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली 6 विकेट से हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम मैच में 15-20 रन कम बना सकी।

कोहली ने मैच के बाद कहा, “विकेट थोड़ा धीमा हो गया था। मुझे लगता है कि हमने 15-20 रन कम बनाए।

175 का स्कोर विनिंग टोटल होता। विपक्षी टीम के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।

उन्होंने धीमी गेंदों और यॉर्कर को अच्छी तरह से डाला। हम चाहते थे कि उनके बल्लेबाज अटैक करें लेकिन हम इसमें कामयाब नहीं हो सके।”

सीएसके के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने कप्तान विराट कोहली (53) और युवा देवदत्त पडीक्कल (70) के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत छह विकेट पर 156 रन बनाये।

जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बनाकर जीत हासिल की।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...