Homeझारखंडमौसम का बदला मिजाज, तीन दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश

मौसम का बदला मिजाज, तीन दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Weather patterns in Jharkhand: झारखंड में मौसम (Jharkhand Weather) का मिजाज एक बार फिर बदल गया है।

राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में 10 सितंबर से तीन दिनों तक भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची (IMD) ने भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 10 और 11 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 सितंबर को येलो अलर्ट है।

बारिश के साथ कई क्षेत्रों में वज्रपात होने की भी संभावना है। रांची में भी अगले 14 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दवाब का क्षेत्र 8 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है।

रांची में रविवार दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदला

सोमवार की देर शाम ओडिशा तट को पार करते हुए आगे बढ़ गया। इसका असर झारखंड पर भी दिख रहा है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि इन 6 जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

इधर, रांची में रविवार दोपहर से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार शाम तक रूक- रूक कर अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई। सोमवार को सुबह की शुरुआत बादल छाने के साथ हल्की बारिश से हुई। दोपहर में हल्की धूप भी निकली, लेकिन कुछ बारिश भी हुई।

इसके बाद  तेज बारिश हुई। पिछले 24 घट में रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 9 mm बारिश सरायकेला में और सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान गोड्डा का रहा।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...