आज भी इन जगहों पर होगी जमकर बारिश, जोरदार हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather update : राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। लगातार हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल जमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई।

वहीं आज गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जोरदार हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। रांची में अब तक 1174.2 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य से 16 फीसदी अधिक है।

बारिश होने के कारण राजधानी समेत राज्य के तापमान में एक से चार डिग्री तक की कमी आई है। रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 25.0 डिग्री दर्ज किया जो कि पिछले 24 घंटे की तुलना में चार डिग्री कम है।

Share This Article