
नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच परिचालन संबंधी व्यवधानों के कारण मंगलवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें 36 प्रस्थान उड़ानें और 44 आगमन उड़ानें शामिल हैं। एमिरेट्स सहित कुछ एयरलाइन ने पश्चिम एशिया के लिए आंशिक रूप से सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं। डायल राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है। यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।
