Homeझारखंडसर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला IED, तत्काल कर दिया...

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला IED, तत्काल कर दिया गया डिस्ट्रॉय

Published on

spot_img

पश्चिमी सिंहभूम : सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन (Security Forces Conducted Search Operation) के दौरान जिले के चाईबासा में तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और स्पाइक होल बरामद किया। इनको मौके पर नष्ट कर दिया गया।

SP आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पांच-छह केजी के दो और तीन-चार केजी का एक IED बरामद किया। इस दौरान एक स्पाइक होल भी मिला। सुरक्षाबलों की चौकसी से बड़ी अनहोनी टल गई।

SP ने कहा…

शेखर ने बताया कि 10 अक्टूबर से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलयबेड़ा, बोयपाई, ससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, गोबुरु के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया गया था। गुरुवार रात गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी के आसपास जंगल और पहाड़ी इलाकों में यह सफलता मिली।

SP ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान (Campaign Against Naxalites) जारी है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, CRPF 157, 60, के अलावा बम निरोधक दस्ता, CRPF 157 और 60 बटालियन के जवान शामिल है। कोल्हान के जंगल में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं। इनके खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...