जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां झूठ की दुकानें: PM मोदी

हम हर घर तक जल पहुंचा रहे हैं। छोटे किसानों को PM किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि ढेर सारी घोषणाएं कांग्रेस पार्टी ने भी की थी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi On Congress: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी (PM Modi ) ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन (Ruling Coalition) पर जमकर हमला बोला।

मोदी ने कहा कि अब ये लोग महिलाओं को पैसे देने के नाम पर गरीबों को बहलाने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं।

ऐसे धोखेबाजों को आपको सरकार से बाहर निकालना है। वादे करना और उसे पूरे करना सिर्फ भाजपा का काम है। हमारी सरकार ने और तीन करोड़ गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया है।

मोदी ने कहा….

हम हर घर तक जल पहुंचा रहे हैं। छोटे किसानों को PM किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि ढेर सारी घोषणाएं कांग्रेस पार्टी ने भी की थी।

कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को एक-एक लाख रुपए देने का वादा किया था। महिलाओं ने कांग्रेस दफ्तर पर पैसे मांगने गईं, तो उन्हें अपमानित किया गया, जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां ऐसी ही झूठ की दुकान खोली जा रही है।

Share This Article