Latest Newsझारखंडक्या अब झारखंड में लगेगा 14 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन?, बैठक के...

क्या अब झारखंड में लगेगा 14 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन?, बैठक के बाद एक मत से पूर्ण लॉकडाउन लगाने का किया आग्रह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा, रांची जिला समिति ने सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में 14 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

समिति ने सीएम से आग्रह किया है कि आम लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कम से कम दो हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए। यह जानकारी कार्यवाहक जिला सचिव डॉ. हेमलाल कुमार मेहता ने दी।

सीएम को लिखा लेटर

इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा, रांची जिला समिति की एक वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में हुई।

इसमें शामिल सभी पदाधिकारियों ने एक मत से कहा कि कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्णतः लॉकडाउन करने का आग्रह किया जाए।

बैठक के बाद एक पत्र लिखकर पूर्ण लॉकडाउन का आग्रह किया गया है।

पत्र में लिखा गया है कि अभी पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और यह काफी खतरनाक साबित हो रही है। इससे झारखंड भी अछूता नहीं है।

Cpcb Said: Significant Improvement In Air Quality During Lockdown In Corona  Period - कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार  हुआ : सीपीसीबी - Amar Ujala Hindi ...

केंद्र से वैक्सीनेशन कैंप बढ़ाने की अपील

यहां पिछले एक वर्ष में लगभग सवा लाख लोग संक्रमित हुए थे और एक हजार के आसपास मौतें हुई थीं।

लेकिन इस वर्ष तो सिर्फ दो महीने में ही संक्रमितों की संख्या एक लाख छूने को है और मौतें भी हजार पार करने को हैं।

इस विकट परिस्थिति में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए एक कड़ा फैसला लेने की जरूरत है। केंद्र सरकार से भी आग्रह होगा कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...