Homeझारखंडसत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का लें संकल्प,...

सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का लें संकल्प, बाबूलाल मरांडी ने…

Published on

spot_img

Babulal In Press Conference: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी ,माटी और बेटी बचाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है।

झारखंड के लोगो की पहचान ईमानदारी,सच्चाई और परिश्रम से है लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। झारखंड की पहचान लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, नोटों के पहाड़ से हो गई है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा, बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी।

यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है। बाबूलाल मरांडी साेमवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा आगामी 20 सितंबरसे तीन अक्टूबर भाजपा अपने सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। उन्हाेंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी।

यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम,65 सार्वजनिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे।

धनबाद प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को प्रारंभ होगी

पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। जारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी।

दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और एक अक्टूबर को संपन्न होगी। संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी।

धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26सितंबर को संपन्न होगी। और कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और दाे अक्टूबर को संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में 1800 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जीवाड़ा (land fraud) हुआ है जिसमे CNT Act  का उल्लंघन करते हुए 3000 करोड़ से अधिक रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके तार कोलकाता तक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति ,महिला शक्ति राज्य में परिवर्तन के लिए संकल्पित है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा जन भावनाओं की प्रतीक : दीपक प्रकाश

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन केलिए है।

यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में मील का पत्थर साबित होगी।

पत्रकार वार्ता में यात्रा से सह संयोजक, प्रदेश महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...