Homeझारखंडराजधानी के इस थाना परिसर में महिला ASI को मारकर किया घायल,...

राजधानी के इस थाना परिसर में महिला ASI को मारकर किया घायल, 3 आरोपियों को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Woman ASI killed and injured: शुक्रवार को राजधानी रांची के बरियातू थाना परिसर में बरिया महिला एसआई एस मुर्मू (Female SI S Murmu) को मारकर जख्मी कर दिया गया। जानकारी मिलते ही इस संबंध में पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया है।

मौके से फरार बताया जा रहा है। अरेस्ट किए गए आरोपियों में रवींद्र पांडेय, उसकी बहन ज्योति पांडेय और सुमित्रा पांडेय शामिल हैं। तीनों लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दवान कंपाउंड के हैं। तीनों आरोपियों की मां रेखा देवी फरार है।

मामले में ASI के बयान पर तीनों के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

महिला ASI के चेहरे और सिर पर है चोट

जैसा कि बताया जा रहा है, रेखा देवी अपने पुत्र और पुत्रियों के साथ शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद की शिकायत करने के लिए बरियातू थाने पहुंची थी। उस वक्त थाने में ओडी अफसर के रूप में महिला ASI एस मुर्मू मौजूद थीं। ASI दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझा रही थीं।

इसी क्रम में आरोपी रवींद्र उग्र हो गया। महिला ASI के साथ उलझ गया। गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया।विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष उग्र हो गए।

विरोध करने पर रवींद्र और उसकी दोनों बहनें ज्योति व सुमित्रा ASI के साथ धक्का-मुक्की करने लगी। रोकने पर उन्होंने ASI के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी क्रम में महिला ASI के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटे आई।

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...