Homeझारखंडरांची में हुई प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी की तलाश...

रांची में हुई प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ; हत्यारा बॉयफ्रेंड मुंबई में करता था काम

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के हुसीरहातु जंगल के रतनटुंगरी से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती की शिनाख्त नामकुम थाना क्षेत्र डोकापीढ़ी गांव निवासी बाहा लोहरा की पुत्री माकी कुमारी (19) के रूप में की गयी हैं।

पुलिस को परिजनों ने पूछताछ करने पर बताया कि माकी कुमारी अपने चाचा के घर से बीते शनिवार शाम 7 बजे फोन पर बात करते हुए निकली थी। उसके बाद माकी घर वापस नहीं लौटी।

वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी खोज-बीन करने लगे और 11 नवंबर को नामकुम थाना में गुमशुदगी का सन्हा दर्ज कराया था। घटना की सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना प्रभारी और बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का प्रतीक होता है। युवक-युवती पिछले 3 वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। युवक भी नामकुम थाना क्षेत्र डोकापीढ़ी गांव का रहने वाला है। वह मुंबई में काम करता था। जांच में पता चला है कि युवक भी गांव से 7 नवंबर से ही लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...