Latest Newsझारखंडप्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, गर्भ में शिशु की मौत के...

प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, गर्भ में शिशु की मौत के बाद भी 27 घंटे तक नहीं निकाला शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Death of a baby in womb : जमशेदपुर (Jamshedpur) के MGM अस्पताल से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक गर्भवती महिला (Pregnant Women) प्रसव पीड़ा से तड़पती रही।

जिसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे की गुरुवार को मौत (Death) हो गई। इसके बाद भी 27 घंटे तक महिला को न तो बेड दिया गया और न ही बच्चे को निकाला गया।

मामले को लेकर शुक्रवार को महिला के पति ने अधीक्षक से इसको लेकर शिकायत की है।

लाख विनती के बाद डॉक्टर ने किया जांच

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तुरामडीह निवासी गर्भवती पूनम को प्रसव पीड़ा हो रही थी। जिसके बाद उनके पति ने गुरुवार सुबह करीब 7 महिला को बजे MGM अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद उन्हें वार्ड में नीचे फर्श पर सुला दिया गया। पूनम के पति आर्यन ने बताया कि काफी कहने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने देखा और जांच के बाद दस बजे बताया कि बच्चे की धड़कन नहीं चल रही है और बच्चा पेट में मर गया है।

इसके बाद आर्यन ने बच्चे को निकालने और पत्नी को बचाने की गुहार लगाई। लेकिन गुरुवार को महिला को न बेड दिया गया न ही पेट से बच्चे को निकला गया।

शुक्रवार सुबह तक इंतजार के बाद उन्होंने अधीक्षक डॉ. रवीन्द्र कुमार से शिकायत की।

जिसके बाद महिला को बेड दिया गया। वहीं, दोपहर में ऑपरेशन कर बच्चे को निकाला गया।

महिला डॉक्टर डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत बाद भी इंतजार करते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी हो जाए।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...