महिला दिवस पर रांची में चलेगी ‘वीमेन पावर’ ट्रेन, पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‘Women Power’ train will Run in Ranchi on Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के मौके पर रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) एक खास पहल करने जा रहा है।

महिलाओं के लिया खुशखबरी , इस दिन रांची से एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी, जिसका संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा। यह ट्रेन रांची–इरगांव रूट पर चलेगी और सुबह 8:55 बजे Ranchi Railway Station के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना होगी।

महिला लोको पायलट और गार्ड संभालेंगी कमान

इस विशेष ट्रेन की Driving महिला लोको पायलट करेंगी। वहीं महिला गार्ड हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगी। रेल प्रशासन ने बताया कि यह कदम महिलाओं की क्षमता और आत्मविश्वास को सम्मान देने के लिए उठाया गया है।

टोरी की जगह इरगांव तक ही चलेगी ट्रेन

पहले यह मेमू ट्रेन टोरी तक जाती थी, लेकिन लोहरदगा पुल में दरार आने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ट्रेन को इरगांव तक ही सीमित रखा गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

करीब 15 महिला कर्मी निभाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारियां

इस ट्रेन में लगभग 15 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें लोको पायलट, गार्ड, तीन महिला टीटीई और रेल सुरक्षा बल की पांच महिला जवान शामिल होंगी।

इसके अलावा चिकित्सा सेवा, सफाई व्यवस्था और समपार फाटक का संचालन भी महिलाओं के जिम्मे रहेगा। महिला यात्रियों से फीडबैक लेकर सुविधाओं में सुधार की भी योजना है।

स्टेशन संचालन भी महिलाओं के हवाले

सिर्फ ट्रेन ही नहीं, बल्कि 8 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन का अधिकांश कामकाज भी महिलाएं संभालेंगी। स्टेशन प्रबंधन, बुकिंग काउंटर, यांत्रिक विभाग, स्वास्थ्य सेवा और साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी महिला कर्मियों के पास होगी।

रेल मंडल के अनुसार, यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और रेलवे जैसे तकनीकी क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है , जिससे कि उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Share This Article