गुमला में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: गुमला में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

मरने वाले युवक की पहचान शहरी क्षेत्र के डूंमरटोली निवासी अनिकेत तिर्की (20) के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम शशि तिर्की (18) है। दुर्घटना शनिवार देर रात लांजी के समीप हुई।

जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त खाना खाने के लिए कार से गुमला से नागफेनी होटल जा रहे थे। इस बीच लांजी के समीप तेज रफ्तार वाहन से बचने के क्रम में युवकों की कार अनियंत्रित हो गई।

कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से जख्मी शशि तिर्की को रांची रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवकों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर मरने वाले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Share This Article