Homeझारखंडबिरसा मृग विहार के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक...

बिरसा मृग विहार के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Published on

spot_img

Khunti News: खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर बिरसा मृग विहार के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में Bike सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान पानी टंकी पिपराटोली खूंटी निवासी राजा चौधरी(20 ) के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक आर्या मुंडा मुरहू थाना क्षेत्र के इंदीपीड़ी का रहने वाला है। घायल युवक भू अर्जन विभाग खूंटी में कार्यरत है। पिता की मौत के बाद 2019 में उसकी नौकरी लगी है।

जानकारी के अनुसार आर्या मुंडा अपने दोस्त राजा चौधरी के साथ अपनी बाइक से अपनी बहन के घर तुपुदाना जा रहा था। बिरसा मुग विहार के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे राजा चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आर्या मुंडा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आर्या और राजा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजा चौधरी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आर्या मुंडा की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसे RIMS  रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक राजा चौधरी के पिता सोनू चौधरी अस्पताल पहुंचे। दोनों परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल है। सोनू चौधरी ट्रक चालक हैं।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...