Latest Newsझारखंडगुमला में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

गुमला में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: जिला मुख्यालय (District Headquarters) के पालकोट रोड स्थित साहु पेट्रोल पंप (Shahu Petrol Pump) के पास रविवार को एक अनियंत्रित बोलेरो (Bolero) ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को पीछे से ठोक दिया।

इसमें बाइक सवार राम चन्द्र साहु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राम चन्द्र नगर से सटे तर्री गांव का रहने वाला था। वहीं एक अन्य बाइक सवार कार्तिक खड़िया (25) और बहनोई समीर खड़िया (30) गंभीर रुप से घायल हो गये। दानों दोमो ग्राम बंगरु के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बोलेरो चालक चंदरु लोहरा की जम कर पिटाई कर दी। इससे चंदरु लोहरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही गुमला पुलिस (Gumla Police) वहां पर पहुंची और तीनों घायलों और शव को सदर अस्पताल ले गई। पुलिस ने बोलेरो और दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

बोलेरो ने पहले एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी

चंदरु लोहरा तोरपा (Khunti) थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे अपने बोलेरो से किसी काम के सिलसिले में गुमला आये थे।

वापस लौटने के क्रम में साहु पेट्रोल पंप के समीप उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया। बोलेरो ने पहले एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...