बाेकाराे में युवक की गला रेतकर हत्या

युवक की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से कटे हुए का निशान है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह पर की गई है

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth Murder in Bokaro:  बाेकाराे जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए थे। उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गांव वालों इस घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी। गोमिया थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

युवक की गर्दन पर तेज धारदार हथियार से कटे हुए का निशान है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरी जगह पर की गई है। हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था और इसके बाद वह नहीं लौटा।

गांव वालों ने बताया कि शाम के करीब सात बजे तक उसे देखा गया था। इसके बाद की जानकारी नहीं है। मृतक स्वर्गीय महेंद्र रविदास का पुत्र है। उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई CCL में काम करता है, जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है।

Share This Article