Latest Newsझारखंडचतरा जेल में बंद कैदी की सदर अस्पताल में मौत, इलाज में...

चतरा जेल में बंद कैदी की सदर अस्पताल में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जांच की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चतरा: चतरा मंडल कारा (Chatra Circle Jail) में बंद NDPS Act  के आरोपित राजू तुरी (32) की मौत (Death) रविवार की सुबह सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में हो गयी। वह एक माह से जेल में बंद था।

राजू की मौत (Death) की जानकारी मिलने पर उसके परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

साथ ही कहा कि जेल प्रशासन (Prison Administration) की लापरवाही से राजू की मौत हुई है। परिवार वालों ने इस मामले की जांच करने की मांग की है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक मानिक चंद ने बताया कि राजू की तबीयत खराब होने की सूचना पर शनिवार शाम उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने राजू के परिजनों के आरोप को गलत बताया। साथ ही कहा कि बंदियों की सेवा पूरी ईमानदारी के साथ की जाती है। बेटा और परिवार से भी अधिक सेवा बंदियों की करते हैं।

राजू किडनी समस्या से था ग्रसित

राजू के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी (Post Mortem Videography) भी कराई गयी। मेडिकल बोर्ड टीम में डॉ अरविंद केशरी, डॉ संजय सिद्धार्थ और डॉ राहुल शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि राजू पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी धनेश्वर तुरी का पुत्र था। दो नवंबर को पत्थलगड्डा पुलिस ने उसके घर से छापेमारी कर दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। राजू किडनी (Kidney) समस्या से ग्रसित था।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...