Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम जनता की सहभागिता होनी जरूरी है।

सरकार की विकास योजनाएं अनवरत चलती रहती हैं लेकिन इन योजनाओं का लाभ हमें तभी पूर्ण रूप से मिलेगा जब हम जागरूक होकर सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि रांची शहर झारखंड की राजधानी है। राजधानी की छवि से पूरे राज्य की छवि बनती है।

यहां 84 करोड़ की लागत से रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है।

हमारी सरकार की सोच है कि कोई भी विकास योजना लंबे समय के लिए होनी चाहिए जिसका लाभ सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मिल सके।

विकास का पैमाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित रांची शहर के विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के बीचो-बीच स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम एवं बड़ा तालाब का कायाकल्प कर आकर्षक रूप प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जो लोग बाहर से रांची आते हैं वे एक बार जरूर इन जगहों पर घूमने पधारें इस सोच के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

समस्याओं के समाधान भी हमें ही ढूंढने पड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का स्वरूप पर्यावरण के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार करें।

उन्होंने कहा कि हमारे कारणों से समस्याएं उत्पन्न होंगी तो उसका समाधान भी हमें ही ढूंढने की जरूरत है।

बेमौसम बारिश, बेमौसम कहीं बाढ़, कहीं तूफान, कहीं महामारी ये सब पर्यावरण से छेड़छाड़ या दोहन का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 25-30 साल पहले की रांची का वातावरण और वर्तमान समय में रांची का वातावरण में काफी अंतर दिखाई पड़ता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि शहर के अंदर खाली जमीनों पर वृक्ष लगाकर शहर को हरा-भरा बनाया जाए इस निमित्त विभाग को निर्देशित भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से ही नहीं बल्कि आम जनता को भी अपने वार्ड, गली-मोहल्लों में पौधारोपण करनी चाहिए तभी हम स्वच्छ वातावरण और सुंदर शहर की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरी सोच है कि कोई भी सरकारी अथवा निजी कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप बुके देने की परिपाटी को समाप्त कर उपहार स्वरूप पौधा देने की परिपाटी की शुरुआत की जानी चाहिए।

छोटी-छोटी चीजों से बड़े बदलाव संभव

मुख्यमंत्री ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में आपसभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि रांची शहर में अभी भी कई ऐसे वार्ड, गली-मोहल्ले हैं जहां सड़कें काफी संकीर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि सड़कें पतली और संकीर्ण होने से छोटी-छोटी गाड़ियां भी गली मोहल्लों में नहीं पहुंच पाती है अतएव शहरवासी इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें तथा अपने-अपने घरों के सामने स्वेछापूर्वक कुछ भूमि छोड़कर गृह निर्माण करें ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप जमीन छोड़ेंगे तो आप का भी अधिकार होगा कि सरकार उस जमीन पर सड़क निर्माण करे। छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखकर ही बड़े बदलाव किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ भविष्य का ख्याल रखते हुए लंबी कार्य योजना बनाने का काम कर रही है। रांची शहर में जनसंख्या का दबाव काफी तेजी से बढ़ा है।

साथ ही कहा कि जनसंख्या के हिसाब से सड़कों पर गाड़ियां भी अधिक हो गई हैं। हल्की बरसात में सड़कों पर पानी बहने लगता है, हल्की तूफान से बिजली कट जाती है।

रांची शहर के विकास कार्यों में तेजी के साथ-साथ हर पहलुओं पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

हम सभी लोग एकजुट होकर ही विकास कार्यों को मूर्त रूप दे सकेंगे। समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और समझदारी दिखाकर करें तभी चीजें सुधरेंगी।

विकास परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर में विभिन्न विकास परियोजना का शिलान्यास आज 84 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। मेरा मानना है कि इन विकास परियोजनाओं की राशि का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह राशि हजार करोड़ के बराबर हो सकती है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास परियोजनाओं पर लापरवाही करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संक्रमण काल में राज्यवासियों ने धैर्य का परिचय दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गरीब-गुरबा, मजदूर वर्ग के लोग हतोत्साहित न हो इस हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

राज्यवासी एवं रांचीवासियों ने संक्रमण काल में धैर्य का परिचय दिया है। यहां के लोग इस के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

सभी लोगों के सहयोग से संक्रमण काल में राज्य को विकट परिस्थिति से बचाया गया है। आने वाली चुनौतियों के लिए भी हमसबों को तैयार रहने की आवश्यकता है।

मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल एवं उपमहापौर रांची संजीव विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए अपनी-अपनी बातें रखीं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...