महिला दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान, 150 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान पत्र

महिला दिवस पर रांची में आयोजित समारोह में 150 से अधिक महिला स्वास्थ्य कर्मियों, सहियाओं, सीएचओ और डॉक्टरों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Health Workers Honored on Women’s Day: महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कई महिला स्वास्थ्य कर्मियों (Female Health Workers) और डॉक्टरों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इरफाना इरफान मौजूद थीं।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. अनीता सिन्हा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड (National Health Mission Jharkhand) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा की पत्नी मीनाक्षी झा भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के योगदान और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।

स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

इस मौके पर कुल 48 स्वास्थ्य सहियाओं, 24 सहिया साथियों, पांच महिला चिकित्सकों और 72 सीएचओ व महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इन सभी महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। इसके अलावा दो ऐसी स्वास्थ्य सहियाओं को भी सम्मानित किया गया, जो हाल ही में मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई हैं।

महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरफाना इरफान ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना इसका एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

महिलाओं की भूमिका समाज के विकास में महत्वपूर्ण

डॉ. अनीता सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का रूप माना गया है।

वहीं मीनाक्षी झा ने कहा कि जब एक महिला आगे बढ़ती है तो पूरा समाज भी आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में जीविका की उपाध्यक्ष डॉ. जैशिना ने भी महिलाओं से अपने कार्य पर गर्व करने की अपील की।

कार्यक्रम में कई अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में NHM के प्रशिक्षण कोचिंग की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहिया और महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।