

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। बरसोल थाना क्षेत्र के पाटपुर गांव में पुलिस ने एक दुकान पर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की कुल 65 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद की है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से दुकानदार मधुसूदन कुईला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चंडी चरण कुईला के पुत्र के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत बरसोल थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 14 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


