रामगढ़ के गांव में घुसे जंगली हाथी, किसानों की फसल को किया नष्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले के जंगली क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात एक बार फिर शुरू हो गया है। गोला प्रखंड क्षेत्र के जंगली इलाके में हाथियों का एक झुंड इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

हाथियों का झुंड खेतों में लगे फसलों को बड़े पैमाने पर बर्बाद कर रहा है। पिछले 2 दिनों से गोला के कई सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाथियों का झुंड पहुंचकर फसलों को बर्बाद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के साड़म पंचायत के काडामारा‌ में जंगली हाथियों द्वारा केदार भोक्ता के आलू व धान, प्रहलाद भोक्ता के केला बगान, बनवारी महतो आलू, रामेश्वर महथा का आलू व केला, कुलेश्वर महतो का आलू खाकर खेत में लगे फ़सल रौंद डाला है।

वही 1 दिन पूर्व गोला प्रखंड के टोनागातू गांव में हाथियों का झुंड पहुंचकर फसलों को रौंद डाला।

ग्रामीण किसानों ने इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक ममता देवी को दिया है।

जानकारी मिलते ही विधायक ममता देवी के निर्देश से स्वस्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो तुरंत बन विभाग के अधिकारियों से बात कर मुआवाजा दिलाने की बात किए।

विधायक के निर्देश पर वार्ड सदस्य लखीचरन भोगता, वार्ड सदस्य रामकुमार प्रजापति,भुनेश्वर महतो, कुलेश्वर भोगता, मनोज आदि गांव जाकर पूरी बात की जानकारी ली।

Share This Article